MP Election Code of Conduct Imposed: सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश चुनाव की आचार संहिता की घोषणा करते ही प्रदेश की सरकारी वेबसाइटों से मुख्यमंत्री, मंत्रियों की तस्वीर और उनकी प्रोफाइल हटा दी गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
सीएम शिवराज का बरगी दौरा रद्द
चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिसकी वजह से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना बरगी दौरा रद्द कर दिया है। आज आचार संहिता लागू होने के बाद जनसंपर्क विभाग ने मंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़ी जानकारियां, आलेख और समाचार वेबसाइट से हटा दिए हैं। इसी तरह प्रदेश के सभी विभागों ने भी अपनी-अपनी वेबसाइटों से मुख्यमंत्री या विभागीय मंत्री की तस्वीर लगे विज्ञापनों और प्रोफाइल हटाकर केवल विभागीय जानकारी के लिए सामग्री वेबसाइट पर सुरक्षित रखी है।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होंगे मतदान, 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा
21 अक्टूबर से शुरू होगा नामांकन
चुनाव आयोग के अनुसार राज्य की सभी 230 विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। आयोग के अनुसार 21 अक्टूबर से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी, जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जबकि, नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी तो वहीं, नाम वापसी के लिए चुनाव आयोग ने 2 नवंबर की तारीख तय की है। बता दें आचार संहिता लगते ही अब जनप्रतिनिधियों पर भी बंदिशें लग जाएगी। अब जनप्रतिनिधि नई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेंगे।
आचार संहिता लगते ही सरकारी योजनाओं के बैनर, पोस्टर, राजनेताओं के पोस्टर हटाए जाएंगे। किसी भी प्रोजेक्ट का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं हो सकेगा इसके साथ ही सरकार कोई तबादला नहीं कर पाएगी, लेकिन चुनाव आयोग अफसरों के ट्रांसफर कर सकेगा। बता दें इस बार प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
13 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
14 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
14 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines