Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखने खेतों में पहुंचे प्रधानमंत्री मोहन यादव ने बढ़ती भीड़ से नाराज होकर एसपी को फटकार लगाई. इस दौरान सीएम बाढ़ से पीड़ित किसानों से बातचीत कर रहे थे, मगर भीड़ अधिक होने के कारण वह ठीक से बात नहीं कर सकें. जिस पर उन्होने एसपी को फटकार लगाई.
SP को लगाई फटकार
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते कई जिलों के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी. जिसके बाद शुक्रवार को बाढ़ के कारण खेतों में हुए फसलों के नुकसान का आकंलन करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के रतलाम में पहुंचे थे. इस दौरान सीएम ने खेत-खेत पहुंचकर किसानों से बातचीत की उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली. किसानों से बातचीत के दौरान सैलाना में लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई. इस दौरान भीड को कंट्रोल न कर पाने की वजह से सीएम का गुस्सा आ गया और उन्होने जिला पुलिस अधीक्षक को पटकार लगा दी. उन्होनें कहा “मतलब क्या रह गया SP साहब आपका, अगर नहीं बन रहा तो मैं ही कर लूं क्या, आपसे नहीं बन रहा तो छोड़ो फिर, हटाओ न फिर जितना बोला है”
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुने अधिकारी
दरअसल किसानों से बातचीत के समय बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के सामने पहुंच गए थे. जिससे उन्हे किसानों से बातचीत करने में काफी दिक्कतें आ रही थीं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. बाढ़ग्रस्त खेतों के निरीक्षण के दौरान एक गरीब किसान ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सीएम मोहन यादव के सामने रखी. इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि धोखाधड़ी करने वालों पर 420 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए.
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में उफान पर आई नर्मदा, बांध के सारे गेट खोलेने से,ओंकोरेश्वर में दुकान, आश्रम बहे
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines