Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार (13 जुलाई 2024) को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने होटल ताज महल में अलग-अलग सेक्टर के फेमस उद्योगपतियों से मुलाकात की। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने इन उद्योगपतियों को इन्टरेक्टिव सेशन में GIS-2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और इसे सफल बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने सभी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश करने और प्रदेश को सशक्त बनाने में योगदान मांगा है।
MP के इंडस्ट्रियल समिट में आए
इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएम मोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उद्योग, व्यापार, व्यवसाय के जरिए से काफी अनुकूल माहौल बना हुआ है। राज्य में टूरिज्म, माइनिंग, एनर्जी, हेल्थ जैसे सभी सेक्टर में एक समान निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में भी उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल समिट करने का निर्णय भी लिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार उद्योगपतियों का खुले दिल के साथ स्वागत करती है।
तीसरी अर्थव्यवस्था बनना हमारा लक्ष्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे से कालखंड में सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर देश को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। अब पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनना हमारा लक्ष्य हैं। अब किसी भी क्षेत्र में हमारा देश दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
8 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
11 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
17 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines