Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बिना रुके तेजी से राज्य के विकास का काम कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव प्रदेश के हर एक क्षेत्र तक विकास को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, इन्हीं में से एक राज्य सरकार की पार्वती-काली सिंध-चम्बल लिंक परियोजना भी है। इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब नीमच क्षेत्र का विकास तेजी के साथ होगा।
पंजाब और हरियाणा समतुल्य बनेगा नीमच
राज्य सरकार के इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रदेश के 10 जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ नीमच अंचल को मिलेगा है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि इससे नीमच पंजाब और हरियाणा समतुल्य हो जाएगा। इसके अलावा सीएम यादव ने नीमच के विकास से जुड़ी कई और घोषणाए की। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण, फिजियोथैरेपी सुविधा, नीमच के बंगला बगीचा की राजस्व समस्या का निराकरण, श्रद्धा स्थल भादवा माता में सुविधायुक्त अस्पताल, कुकड़ेश्वर में सरकारी महाविद्यालय, मनासा कुकड़ेश्वर बॉयपास और सिंगौली में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज का निर्माण आदि शामिल है।
यह भी पढ़ें: MP की मोहन यादव सरकार की बड़ी उपलब्धि, राज्य को मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ का अवॉर्ड
नीमच को सीएम मोहन यादव की सौगात
सीएम मोहन यादव ने नीमच को 752.09 करोड़ रुपये के कई विकास कार्य की सौगात दी। हाल ही में सीएम मोहन यादव नीमच के एक कार्यक्रम में शामिल हो गए। यहां सीएम मोहन यादव ने 593.48 करोड़ के 4 विकास कार्यों के निर्माण का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही 158.61 करोड़ लागत के 16 कार्यों का लोकार्पण किया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
12 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines