मध्य प्रदेश के विकास में आएगी तेजी! CM मोहन ने कोर टीम को बांटे काम

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कोर टीम के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव के बीच काम बांटा गया है।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव प्रदेश के विकाश के काम में लग गए। सीएम मोहन यादव लगातार विभागों के साथ बैठक कर रहे हैं। अब सीएम मोहन ने अपनी कोर टीम के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। इसमें उन्होंने अपर मुख्य सचिव, 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव के बीच काम बांटा गया है।

सीएम मोहन यादव ने बांटा काम

सीएम मोहन यादव ने अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभागों की जिम्मेदारी नहीं दी है, जो अपने आप सबसे बड़ी बात है। इसका मतलब अब अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को अपने काम की रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा उन्हें सौंपी गईं जिम्मेदारी को भी पूरा करना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि संजय शुक्ला और भरत यादव को सबसे बड़े विभाग दिया गया हैं।

Advertisment

काम का बंटवारा

सीएम मोहन यादव की तरफ से काम का बंटवारा होने के बाद विभाग के हिसाब से इसका विश्लेषण किया जाएगा। शुरुआती विश्लेषण को देखते ऐसा माना जा रहा है कि प्रमुख संजय शुक्ला और सचिव भरत यादव को सबसे ज्यादा भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास भी महत्वपूर्ण विभाग हैं, लेकिन शुक्ला और यादव के पास ज्यादा वेटेज वाले विभाग आए हैं।

विज्ञापन

किसे मिला कौन का विभाग 

सीएम मोहन यादव ने अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे हैं। इन्हें अपर मुख्य सचिव, 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव को रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले की व्यवस्था में अपर सचिव और उप सचिव के पास सीधे विभागों की जिम्मेदरी जाती थी। सीएम ने अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को सीएम की घोषणाओं सहित सभी विभागों के कार्य और मॉनीटरिंग देखने का काम मिला है। वहीं प्रमुख सचिव संजय शुक्ला सामान्य प्रशासन, कार्मिक, गृह, वित्त, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण, परिवहन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, वन, ऊर्जा सहित अन्य विभाग की जिम्मेंदारी दी गई है। इसके अलावा प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, सामाजिक न्याया और अन्य विभाग को देखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ