CM Mohan Yadav Big Statement on New Criminal Law: पूरे देश में आज, यानी 1 जुलाई, 2024 से, 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश में द पोलिमेथ सोसाइटी द्वारा रविवार को वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए हैं। यहां संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल की वजह से देश में लागू पुलिस और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों के लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है, उन्होंने अच्छे और सकारात्मक भाव के साथ किए गए यह बदलाव किए हैं।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने अंग्रेजों के शासन काल से लागू कानूनों में कुछ जरूरी परिवर्तन किए है, जो एक ऐतिहासिक कार्य है। सीएम मोहन यादव ने इस काम के लिए मध्य प्रदेश सरकार और नागरिकों की तरफ से पीएम मोदी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इन कानूनों को लागू करने के साथ ही उसके प्रचार प्रसार का काम भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच हुआ MoU, दोनों राज्यों में नहीं होगी पानी की कमी
गृह मंत्री अमित शाह की महनत
सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीब 400 घंटों की मेहनत, अलग-अलग लेवल की बैठकों और व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए कानूनों के प्रारूपों को आखिरी रूप दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग लेवल पर सुझाव भी प्राप्त किए गए है। इससे पहले नई शिक्षा नीति 2020 लागू को भी लागू करने से पहले करीब 2 लाख लोगों के सुझाव प्राप्त किए गए थे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines