CM Mohan Yadav Big Announcement: इस बार पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ 29 मेडल जीते हैं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। पेरिस से वापस आने के बाद से पैरालंपिक खिलाड़ियों को पूरे देश में सम्मानित किया जा रहा है। देश के सभी राज्य अपने पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश इस मामले में कैसे पिछे रह सकता है। राज्य के भारतीय जनता पार्टी के कार्यलय में मंगलवार को पैरालंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान
इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले सभी पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि इन खिकड़ियों ने विदेश की धरती पर देश का झंडा गाढ़ा है। राज्य सरकार इन खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहन देगी। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने राज्य के तीनों पैरालंपिक खिलाड़ियों पूजा ओझा, कपिल परमार और प्राची यादव को एक-एक करोड़ रुपये की इनाम राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP: दमोह सड़क हादसे पर CM मोहन यादव जताया दुख, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये
भाजपा सदस्यता अभियान
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि पीएम मोदी की विराट सोच और भावना है कि एक कुल एक पृथ्वी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। मध्य प्रदेश में अब तक 83 लाख सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्र पूजन के साथ अखाड़ा मनेगा। साथ ही दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines