MP CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में आयोजित जनजाति छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने जन सभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश के गरीब आदिवासी बच्चों के डॉक्टर, इंजीनियर बनने का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार उठाएंगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार है जो कहती है वह करती है… कांग्रेस की तरह नही है।
सीएम मोहन यादव का ऐलान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनजातीय समाज और गरीब लोगों को सभी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश का कोई बच्चाडॉक्टर बनने या इंजीनियर बनाना चाहता है, तो उसका यह सपना राज्य सरकार पूरा करेगी। उस बच्चे को सिर्फ अपनी तैयारी करनी है। उनकी पढ़ाई का सारा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा’, उज्जैन दुष्कर्म मामले पर बोले CM मोहन यादव
लंदन की यूनिवर्सिटी पढ़ेगा एमपी का आदिवासी बेटा
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लाइस्टर की हायर स्टडी के लिए जा रहे खंडवा के गारबेड़ी गांव के आदिवासी युवक आशाराम पालवी को भी बधाई दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह बड़ी गौरव की बात है कि प्रदेश का एक आदिवासी बेटा अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जा रहा है। इसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार ने उठाया है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
13 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
15 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
17 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines