Two New Platforms In Jabalpur: प्रदेश के लगातार विकास कार्यों को पूरा करने में साय सरकार जुटी हुई है। इसी में रेलवे स्टेशन की व्यवस्था को लेकर भी काम कर रही है। इसी के तहत साय के सरकार के नेतृत्व में रेल मंत्री ने मौखिक तौर पर 2 नए प्लेटफार्म को बनाने का निर्देश दिया है। दरअसल, मुख्य रेलवे स्टेशन पर हर दिन 50 से 60 हजार यात्री ट्रेनों में चढ़-उतर रहे हैं, तो वहीं 24 घंटों के दौरान 100 से ज्यादा ट्रेनों यहां से गुजरती हैं। प्लेटफार्म खाली होने के इंतजार में ट्रेनों को आउटर पर घंटों खड़ा किया जा रहा है। इस वजह से स्टेशन पर लगातार ट्रेनों और यात्रियों का प्रेशर बढ़ता जा रहा है।
इस वजह से कई ट्रेनों को समय पर प्लेटफार्म पर नहीं लिया जाता, बल्कि उन्हें आउटर पर खड़ा किया जा रहा है। यह हाल आए दिन का है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए जबलपुर रेल मंडल, मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने जा रहा है। यहां दो नए और प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जो स्टेशन के मुख्य भवन (प्लेटफार्म वन) की ओर बनेंगे। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अब लगातार ट्रेनों और यात्रियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए 2 नए प्लेटफार्म बनने जा रहे हैं।
- दरअसल जबलपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास है, जिसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं।
- पहले जबलपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन की डिजाइन बदली गई और फिर पार्किंग में बदलाव किया गया है।
- इसके साथ ही अब दो नए प्लेटफार्म बनाएं जाएंगे, ताकि ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम किया जा सके।
- वर्तमान में यहां 6 प्लेटफार्म हैं।
- जबलपुर स्टेशन पर एक ए वन प्लेटफार्म है, जिसमें इटारसी की ओर से ही आने वाली ट्रेनों को लिया जा सकता है।
24 कोच के दो नए प्लेटफार्म
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म वन की ओर दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जिसके बाद प्लेटफार्म एक, तीन नंबर का प्लेटफार्म हो जाएगा। वहीं प्लेटफार्म ए वन का विस्तार कर इसे कटनी की ओर निकला जाएगा। इसके लिए वर्तमान में बने मुख्य भवन का अधिकांश हिस्सा तोड़ा जाना है।
प्लेटफार्म नंबर एक मुख्य भवन के बाहर की साइड होगा
इसे तोड़ने के बाद ए वन स्टेशन को 24 कोच की ट्रेनों के लिए बनाकर तैयार किया जाएगा, जो प्लेटफार्म नंबर दो होगा। वहीं, प्लेटफार्म नंबर एक मुख्य भवन के बाहर की ओर होगा। वहीं, यहां बनी पार्किंग के विस्तार के लिए यहां बने रेलवे क्वार्टर को भी तोड़ा जाएगा।
अब नहीं बनेंगी मल्टीलेवल कार पार्किंग
मुख्य रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए आर्किटेक्ट द्वारा बनाई गई मुख्य डिजाइन को 20 से ज्यादा बार बदला गया है। इतना ही नहीं एक साल प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए अटका है। पहले विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव और अब रेल परियोजना के विस्तार में रेलवे बोर्ड व्यवस्था है।
मुख्य डिजाइन को चेंज किया गया
कुछ समय पूर्व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पश्चिम मध्य रेलवे और जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें स्टेशन की मुख्य डिजाइन को बदल दिया गया। वहीं, यहां बनने वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को भी योजना से अलग कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘महिलाओं के साहस, शौर्य और पराक्रम से भरा है भारत का इतिहास’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 hr agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
7 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines