MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, रामनिवास रावत को सीएम मोहन यादव के कैबिनेट में शामिल किया गया है। रामनिवास रावत ने सोमवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। रामनिवास रावत के शपथ लेने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। प्रदेश के लोगों को अब कैबिनेट मंत्री होने के नाते रामनिवास रावत के काम अनुभव का लाभ मिलेगा। उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता के साथ-साथ सरकार को भी मिलेगा। पिछड़े और विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्र से प्रतिनिधित्व मिल रहा है।
6 बार विधायक बन चुके है विधायक
बता दें कि, रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रामनिवास रावत 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पहले वह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सोमवार को रामनिवास रावत शपथ लेने से पहले सीएम मोहन यादव ने रविवार शाम को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी। भाजपा में रामनिवास रावत के आने से ग्वालियर-चंबल में पार्टी को चुनाव में काफी मजबूती मिली है।
यह भी पढ़ें: ‘हेल्थ सेक्टर में मध्य प्रदेश करेगा टॉप’, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताई पूरी योजना
ग्वालियर-चंबल में रामनिवास रावत की मजबूत
ग्वालियर-चंबल में रामनिवास रावत की मजबूत पकड़ ही है, जिसकी वजह से राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रामनिवास रावत के नाम पर सभी ने मंजूरी दे दी। रामनिवास रावत के अलावा अभी मोहन सरकार में 4 और मंत्री पद खाली है, जिन्हें भरना है। मध्य प्रदेश सरकार में अभी 30 मंत्री है ज्यादा से ज्यादा 34 मंत्रियों की जरूरत है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines