Madhya Pradesh Board Exam 2024 Monitoring: मध्य प्रदेश में मंगलवार से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। इस साल राज्य में कुल 7.48 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। राज्य में बोर्ड परीक्षा के लिए 3,638 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जिसकी बकायदा CCTV समेत सभी ऑनलाइन स्पेशल ऐप के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है। मध्य प्रदेश में पहली बार 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के दौरान इस तरह की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए राज्य में प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नाम कंट्रोल एंड कमांड सेंटर है।
कंट्रोल एंड कमांड सेंटर
जानकारी के अनुसार, इस कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में 20 प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम काम कर रही है। इनका काम है CCTV समेत सभी ऑनलाइन स्पेशल ऐप के जरिए बोर्ड परीक्षा मॉनिटरिंग करना। इस तरह से मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक-एक एक्टिविटी और पल-पल की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: MP 10th Board Exam 2024: टेलीग्राम पर 350 रुपये में मिल रहा 10वीं का पेपर! निकला फर्जी
टेलीग्राम पर वायरल हुए 10वीं के पेपर
बता दें कि मध्य प्रदेश में 5 फरवरी 2024 को 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। 10वीं बोर्ड की पहली परीक्षा के दिन ही एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर हिंदी विषय के कई तरह के पेपर तेजी से वायरल होने थे। 10वीं के हिंदी के यह सभी पेपर टेलीग्राम के अलग-अलग चैनल द्वारा वायरल किए जा रहे थे। इन टेलीग्राम चैनल पर दावा किया जा रहा था कि 350 रुपये में देने पर यहां सभी विषयों के प्रश्न पेपर मिल जाएंगे। हालांकि जांच के बाद पता चला कि सोशल साइट पर वायरल हो रहे यह पेपर पूरी तरह से फर्जी हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines