Bhopal Love Jihad Case: भोपाल लव जिहाद केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर हो गया जिसने जिहाद के इरादे से 5 हिंदू लड़कियों का रेप किया था। हिंदू लड़कियों कि जिंदगी बर्बाद करने वाले इस गिरोह का एक गैंग था जिसका मास्टरमाइंड फरहान था जो मारा गया है। वो अपनी मंशा को पूरा करने के लिए पहले कॉलेज की लड़कियों को अपना फ्रेंड बनाता था और फिर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा उनके साथ गलत काम करता था। बता दें कि उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है और अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ उसका एनकाउंटर?
कैसे हुआ फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर?
ऐसा नहीं है कि पुलिस ने फरहान को मारने के लिए उसका एनकाउंटर किया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और उसका मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले गई थी। वहां उसने पेशाब का बहाना बनाया और भागने की कोशिश की। फिर कुछ ऐसा हुआ कि एनकाउंटर करने की नौबत आ गई। दरअसल उसने पेशाब के बहाने भागने की कोशिश की और एसआई की पिस्टल छीन ली और उसके ऊपर ही जानलेवा हमला कर दिया। ऐसे में पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में उस पर गोली चला ली उसके पैर में गोली लगी। फरहान की गलती की वजह से पेशाब, पिस्टल और गोली की वारदात हुई और हो गया उसका एनकाउंटर।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर पाकिस्तान ने नौंवे दिन भी तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
DCP प्रियंका ने दी घटनाक्रम की जानकारी
भोपाल लव जिहाद मामले में फरहान नाम के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।
DCP प्रियंका शुक्ला ने इस एनकाउंटर के बारे में बताता हुए कहा कि- कॉलेज की लड़कियों के साथ कथित बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और ‘लव जिहाद’ के मुख्य आरोपी पर डीसीपी जोन-1 भोपाल प्रियंका शुक्ला ने कहा, मुख्य आरोपी फरहान एक अन्य आरोपी के साथ बिलकिसगंज में रह रहा था और साक्ष्य संकलन के लिए अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन की एक टीम मुख्य आरोपी फरहान के साथ बिलकिसगंज की ओर जा रही थी। टॉयलेट जाने के बहाने फरहान ने पुलिस को गाड़ी रोकने को कहा और उसने सब-इंस्पेक्टर से पिस्टल छीनने की कोशिश की और इसी क्रम में सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल से गोली चल गई और फरहान के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।
मंत्रियों का भी फूटा गुस्सा
इसी बीच भोपाल के मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर पर सियासत हो रही है, सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के पैर पर नहीं छाती पर गोली मारनी थी, ऐसे लोगों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है, यह लोग पृथ्वी पर बोझ हैं, लव जिहाद जैसे कुक्रत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का अधिकार नहीं है, ऐसे आरोपियों को सरे राह गोली मारो और खत्म करो। वहीं BJP विधायक रामेश्वर ने कहा अनेक बेटियों के साथ लव जिहाद करने वाले उन बेटियों का शारीरिक शोषण करने और कराने वाले जिहादियों को मोहन सरकार की पुलिस बिरयानी नहीं खिलाएगी।
भोपाल लव जिहाद मामले में हो चुकी हैं कई गिरफ्तारी
जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल के निजी कॉलेज की 5 छात्राओं के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग, लव जिहाद मामले में 7 में से 5 आरोपियों की गिरफ्तारी चुकी है। इनमें से 1 आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है, इसके मास्टर माइंड फरहान के जरिए एक अन्य फरार आरोपी अबरार की तलाश में बीती रात अशोका गार्डन थाना पुलिस फरहान को लेकर भोपाल के पास बिलकिसगंज लेकर गई थी।
यह भी पढ़ें: Gujarat News: टीचर को प्रेग्ननेंट करने वाले छात्र का कबूलनामा, गुजरात के सूरत की ये सनसनीखेज खबर
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
7 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
8 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
22 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines