Lok Sabha Election 2024 CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान को संभालने का काम करेंगे। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे हैं। मालूम हो कि आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। यहां सीएम मोहन यादव भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने बताया कि उनका उत्तर प्रदेश और आजमगढ़ के साथ काफी खास नाता है।
उत्तर प्रदेश से खास है सीएम मोहन यादव का नाता
सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ते हुए देखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तर प्रदेश और आजगढ़ से उनका एक खास रिश्ता है। सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि सुल्तानपुर उनका ससुराल है। बता दें कि साल 1994 में मोहन यादव की शादी सुल्तानपुर के रहने वाले ब्रह्मादीन यादव की बेटी सीमा यादव से उज्जैन में हुई थी।
यह भी पढ़ें: ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ को लेकर CM मोहन यादव उत्साहित, उपलब्धियां गिनाते हुए जानें क्या बोले?
कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आजमगढ़ क्लस्टर के अंदर आने वाले आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर समेत 5 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक खास मीटिंग भी की। सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। सीएम मोहन यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines