हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कूनो नेशनल पार्क में और बढ़ाई जाएगी चीतों की निगरानी, शिवराज सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

विज्ञापन
kuno national park cheetahs

MP News: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत के बाद अब प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। वहीं अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। बताया जा रहा है कि अब 24 घंटे चीतों की निगरानी की जाएगी। जिसके लिए कूनो में स्टॉफ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

24 घंटे होगी चीतों की निगरानी

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की निगरानी अब और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए चीतों की ट्रैकिंग कर रहे दलों की संख्या भी बढ़ायी जाएगी। 24 घंटे में तीन की जगह अब चार दल चीतों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा पार्क में भी कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ायी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पिछले दिनों हुई चीता परियोजना संचालन समिति की बैठक में हुआ था।

केंद्रीय मंत्री ने किया था दौरा

हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कूनो नेशनल पार्क का दौरा किया है। बताया जा रहा है कि चार माह से बाड़े में रखे गए छह चीतों को जून के अंत में खुले जंगल में छोड़ा जाएगा, इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या और संसाधनों को भी और ज्यादा बेहतर करने का भी फैसला लिया गया है। वहीं फिलहाल बचे हुए एक शावक को पार्क में स्थित अस्पताल में रखा गया है। मॉनसून आने के बाद वापस बाड़े में मां के साथ छोड़ने पर भी किया विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

अब कूनो में 18 चीते बचे

17 सितंबर को पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। अब 18 चीते ही कूनो नेशनल पार्क में बचे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola