हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खरगोन में हुए टैंकर ब्लास्ट में 8 और लोगों ने तोड़ा दम, अब तक नौ लोगों की गई जान

विज्ञापन

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के अंजनगांव के मोड़ पालिया पर टैंकर पलटने के बाद आग लगने से घायलों में इन्दौर के एमवाय में उपचार के दौरान 8 लोगों की और मौत हो गई है। अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि टैंकर में लगी आग की चपेट में 23 ग्रामीण आए और हादसे में गंभीर 17 बर्न पीड़ित मरीजों को इंदौर रेफर किया गया था। एक युवती की मौके पर मौत हुई थी। 8 ग्रामीणों ने इंदौर के एमवाय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

26 अक्टूबर को हुआ था हादसा

दरअसल, 26 अक्टूबर को अंजनगांव के मोड़ पालिया पर टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल में लगी आग से 23 लोग चपेट में आए थे। इसमें से 17 को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर किया था जिसमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। शनिवार रात को 5 और लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, 11 लोग की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

ये है मृतकों की पहचान

जानकारी के मुताबिक अनिल पिता नाथूराम, नाथू पिता नाना सिंह, हीरा पिता सरदार, मुनीम पिता भाव सिंह, कानिया पिता तेर सिंह की मौत हो गई है जबकि गुरुवार को मीरा बाई पति बबलू की मौत हुई थी।

घटना वाले दिन रंगू पिता गोरेलाल 19 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना में दम तोड़ने वाले 6 लोग एक ही परिवार से जुड़े होकर आपस में रिश्तेदार हैं। 5 लोगों की मौत की जानकारी लगने के बाद गांव में फिर मातम पसर गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola