खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन के सनावद में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों (Private Hospital) पर कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मापदंडों पर खरे नहीं उतरने पर प्रशासन ने 5 नर्सिंग होम्स और निजी अस्पतालों के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं।
जिले के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में मनमाना पैसा वसूलकर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न कराने के चलते कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 4 सदस्य टीम का गठन कर 1 सप्ताह तक जिले के 39 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का निरीक्षण किया।
इस दौरान 15 से 20 निजी अस्पतालों में खामियां पाई गई थी जिसके बाद इन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया था। वहीं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीएमएचओ डीएस चौहान ने सनावद के पांच नर्सिंग होम पर कार्रवाई करते हुए उनके पंजीयन निरस्त कर दिए।
इन स्वास्थ्य संस्थाओं पर कार्रवाई
सीएमएचओ ने पिरानपीर रोड़ स्थित नाथूलाल मोरी हॉस्पिटल, सिद्धी विनायक हॉॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, गुर्जरश्री हॉस्पिटल, हॉलीक्रास हॉस्पिटल, श्री साई हॉस्पिटल और नर्मदा हॉस्पिटल के पंजीयन निरस्त किए हैं। अभी 5 से 6 अस्पतालों पर और कार्रवाई हो सकती है।
संबंधित खबरें
MP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 hr agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
21 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines