हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में होते-होते बचा द‍िल्‍ली कोच‍िंग जैसा हादसा, अंडरपास में डूबी कार; अंदर बैठे लोगों की अटकी सांसें

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा में भारी बारिश का दौर जारी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की जानकारी सामने आई है। खंडवा के कई अंडरपास जलनिकासी नहीं होने के चलते पानी से लबालब हो चुके हैं। इसी बीच तीन पुलिया बाईपास को लेकर जानकारी सामने आई है। यहां भी जलभराव के चलते आवागमन ठप हो गया है।

विज्ञापन

Khandwa News: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की जानकारी सामने आई है। खंडवा में भी तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं, तेज बारिश के बीच एक कार अंडरपास में फंस गई। जिसके बाद कार में मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खंडवा के तीन पुलिया स्थित अंडरपास में पानी भरे होने के बाद भी कार सवार ने लापरवाही बरती। उसने परिवार की जान की परवाह न करते हुए गहरे पानी से कार निकालने की कोशिश की। लेकिन कार आगे जाकर फंस गई। जिसके बाद समय रहते कार सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाद में कार को भी जेसीबी की मदद से निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा बच गया। वरना कार सवार लोगों की जान पर बन सकती थी।

यह भी पढ़ें:कानपुर में चलती कार में 4 बच्‍चों के सामने 2 युवकों संग कर रही थी सेक्‍स, तभी हो गया ये हादसा

ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नदी और नाले बारिश के कारण उफान पर हैं। पिछले साल सितंबर में ऐसा ही हादसा उत्तराखंड के बेतालघाट खैरना मार्ग पर हुआ था। यहां तेज बहाव के बीच एक परिवार को कार फंस गई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला था। कार सवार लोग हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

पंचकूला में भी हो चुका ऐसा हादसा

पिछले साल जून में हरियाणा के पंचकूला में भी एक हादसा हुआ था। कार नदी में बह गई थी। कार के अंदर एक महिला मौजूद थी। जिसे काफी मशक्कत के बाद बचाया गया था। महिला कार के साथ कई दूर तक बह भी गई थी। खड़क मंगौली इलाके में ये परिवार पूजा करने के लिए आया था। सभी लोग नीचे उतरकर पूजा कर रहे थे। लेकिन महिला अंदर ही रह गई थी। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया था। महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

यह भी पढ़ें:जंगल में बेड़ियों से जकड़ी थी ये महिला, हाथ पैर बंधे थे पेड़ से; जेब में मिले छोटे से सुराग ने खोल दिए बड़े राज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola