Khajuraho Dance Festival 2024: मध्य प्रदेश में आज प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 का आगाज किया जाएगा। खजुराहो की जमीन पर एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा। खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। 1975 में शुरू हुआ खजुराहो नृत्य महोत्सव आज सभी शास्त्रीय कलाकारों के गौरव को बढ़ाने वाला एक बड़ा मंच बन गया है। खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगा।
विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
इस समारोह को खास और यादगार बनाने के लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा कथक कुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले दिन 1500 से लेकर 1800 कलाकारों का समूह कथक नृत्य करेगा, जिसे ‘कथक कुंभ’ के नाम से जाना जाएगा। इस विशाल समूहिक नृत्य के प्रदर्शन के साथ ‘विश्व रिकॉर्ड’ स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा लोकरंजन समारोह में देश के अगले-अगले राज्यों के जनजातीय नृत्य और गाना प्रस्तुत किया जाएगा। खजुराहो नृत्य समारोह में शास्त्रीय नृत्य की प्रमुख प्रस्तुति होगी, जिसमें भरतनाट्यम, ओडिसी, कथक, मोहिनीअटटम, कुचिपुड़ी, कथकली, सत्रिया नृत्य शामिल है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव की महिला बाल विकास और डाक विभाग के साथ बैठक, सुकन्या समृद्धि योजना पर चर्चा
खजुराहो नृत्य समारोह में टूरिज्म की सौगात
इसके साथ ही खजुराहो नृत्य समारोह के जरिए मध्य प्रदेश के टूरिज्म को भी खास सौगात मिलेगी। महोत्सव के लिए देश-विदेश से काफी बड़ी संख्या में लोग खजुराहो पहुंचते हैं। ऐसे सैलानियों को रोमांच का अनुभव करवाने के लिए प्रदेश के टूरिज्म बोर्ड की तरफ से स्काई डाइविंग, बनाना राइड, शिकारा बाईड, कैम्पिंग, वाटर एडवेंचर, राफ्टिंग, ट्रेल जॉय राइड, रानेह फॉल टूर, खजुराहो नाईट टूर, स्पीड बोट, विलेज टूर, ई-बाइक टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर और फॉर्म टूर जैसी एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
35 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
38 mins agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
20 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
21 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines