मध्य प्रदेश के मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह पर एफआईआर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कार्यकर्ता इस बात की ज़िद पर अड़े थे कि जीवन सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।
करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर मंदसौर जिले के भावगढ़ में एफआईआर दर्ज है। इसी के खिलाफ हजारों समर्थकों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान खुद जीवन सिंह भी वहां मौजूद थे। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उन्हें भगाया।
क्यों दर्ज हुई है एफआईआर?
जीवन सिंह शेरपुर पर आरोप लगा है कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों से एक लाख रुपए महीना रंगदारी मांगी। जब ठेका कर्मचारियों ने रंगदारी देने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जातिसूचक गालियाँ देने का भी आरोप है।
SC-ST एक्ट, रंगदारी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज
इसके बाद मामले को लेकर SC-ST एक्ट, रंगदारी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ। यह घटना 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव की है। उसी दिन एफआईआर भी दर्ज हुई थी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया। इसके बाद मंदसौर कोर्ट ने जीवन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके विरोध में आज जीवन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से भी करणी सेना कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की।
जीवन सिंह ने कहा है कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती और एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रशासन जानबूझकर उन्हें अपराधी बनाना चाहता है। वे आरोपियों को जानते ज़रूर हैं, लेकिन उनका कोई लेना-देना नहीं है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines