Gwalior Politics: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के नेता तो एक दूसरे खिलाफ लगातार हमला बोल ही रहे हैं। लेकिन दोनों पार्टियों में भी सियासी घमासान चल रहा है। ग्वालियर चंबल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और बीजेपी सांसद केपी यादव एक बार फिर आमने-सामने हैं। अब सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने केपी यादव को नसीहत दी है।
इमरती देवी ने दिया बड़ा बयान
ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक माने जाने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी ने केपी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि ‘केपी यादव चांद पर धूल फेकेंगे तो वहां तक पहुंचेगी नहीं, सिंधिया जी को कोई टारगेट नहीं कर सकता है। केपी यादव महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) के कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी बदली, वह बीजेपी में आ गए और जनता ने उन्हें जिता दिया। लेकिन जिस नेता से वह राजनीति सीखे उसके खिलाफ बोलना गलत बात है।’
सब जनता के हाथ में है
इमरती देवी ने कहा कि ‘सबकुछ जनता के हाथ में होता है। अगर जनता बोले तो ठीक है, क्योंकि जनता कब किसको हरा दे कब किसको जिता दे। यह पता नहीं होता। इसलिए जनता ही भगवान है। जनता ही सर्वोपरि है। ऐसे में केपी यादव को अपने नेता के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए।’
यह है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला शिवपुरी जिले में आयोजित एक बैठक से जुड़ा हुआ है। यहां यादव समाज का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। लेकिन इस आयोजन में स्थानीय सांसद केपी यादव को नहीं बुलाया गया था। जिसको लेकर उन्होंने सिंधिया और उनके समर्थकों से नाराजगी जाहिर की थी। यही से मामला गर्मा गया था।
वहीं जब इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक और कट्टर समर्थक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, लेकिन यह जरूर स्पष्ट है कि हमारी पार्टी में कोई अनबन नहीं चल रही है। हमारे यहां संगठन और विचारधारा महत्वपूर्ण है। जो भी यह अफवाह फैला रहे हैं, वह कांग्रेसी लोग कर रहे हैं।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines