Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) अभी ग्वालियर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया की याद में हुई मैराथन रेस का आयोजन किया, जिसमें एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी शामिल हुई। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वह हैरान रह गई।
मंत्री ने छुए सिंधिया के पैर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर थे, तभी शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंच पहुंचे और दंडवत होकर सिंधिया के पैर छुए। सार्वजनिक मंच पर किसी मंत्री को इस तरह सिंधिया के चरणों में दंडवत होते देख महिमा चौधरी भी हैरान रह गई। हालांकि बाद में सिंधिया ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से उनका परिचय कराया।
पहले ही भी पड़ चुके हैं पैर
हालांकि बाद में सिंधिया ने महिमा चौधरी को बताया कि इनका प्यार ही मेरी ताकत है। इसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर हाथ जोड़कर सिंधिया की हर बात के लिए सिर हिलाते रहे। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मंत्री तोमर ने इस तरह से सिंधिया के पैर छुए हो। वह पहले भी कई बार सार्वजनिक दौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छू चुके हैं।
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती के मौके पर ग्वालियर में मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को हरी झंडी दिखाने फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी आई भी थीं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines