Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को विधिवत पूजा-हवन करने के बाद इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर कर दिया। यहां उन्होंने पूछा कि जहां बर्बरता, अन्याय, कत्लेआम किए गए, ऐसे नामों को बदलना चाहिए कि नहीं? हां में जवाब मिलते ही शिवराज ने कहा कि इसलिए नाम बदल दिया।
मुख्यमंत्री ने सांसद, विधायक, अफसरों से कहा कि गांव-गांव का मास्टर प्लान बनाओ। ऐसा गांव बनाएंगे कि लोग देखते रह जाएंगे। जगदीशपुर एक ऐतिहासिक गांव है। जहां कत्लेआम हुआ, वहां अब राजाओं के स्मारक बनेंगे।
भोपाल से 22 किमी की दूरी पर है जगदीशपुर
जगदीशपुर राजधानी भोपाल से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। सीएम ने हवन-पूजन के बाद रिमोट का बटन दबाकर नाम पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने ट्वीट किया कि आजादी के 75वें साल में इस्लाम नगर का 308 साल पुराना गौरव लौट रहा है। अब इसे फिर से जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान सीएम 26 करोड़ 71 लाख की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
सीएम ने सुनाई जगदीशपुर की दास्तां
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 1715 में यहां के राजा नरसिंह देव शासक थे। उनके हाथों से मुगल शासक औरंगजेब का एक भगोड़े सैनिक मोहम्मद खान ने बुरी तरह शिकस्त खाई थी। उसके बाद उसने तत्कालीन राजा नरसिंह देवड़ा से दोस्ती की पहल की। नरसिंह उसकी नीयत से अंजान थे। उन्होंने नदी के किनारे भोज में गए। वहां धोखे से सैनिकों ने उनकी हत्या कर दी। इतना कत्लेआम हुआ कि नदी का पानी लाल हो गया था। इसीलिए डैम का नाम हलाली पड़ गया था। जब रानियों को पता चला तो उन्होंने जौहर कर लिया था।
और पढ़िए –चुनावी साल में पंडोखर बाबा का दावा, खतरे में है MP के सीनियर BJP नेता की कुर्सी
शिवराज ने दिग्विजय पर बोला हमला
शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है, यह उसका फेलियर है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं।
जांच दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिये, जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करती है। सोनिया जी और राहुल जी को इसका जवाब देना चाहिये।
दरअसल, 2019 में जम्मू-कश्मीर में हुए पुलवामा अटैक को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने पुलवामा अटैक को खुफिया नाकामी करार दिया था।
यह भी पढ़ें: कमलनाथ के चुनाव न लड़ने पर CM शिवराज का बड़ा बयान, कांग्रेस में गदर मचा हुआ है
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
4 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
5 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
8 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines