प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। इसको लेकर शहर में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया और शहरवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया।
उद्घाटन के पहले 7 दिन मुफ्त यात्रा
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद पहले सात दिनों तक यात्रियों को मुफ्त सवारी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह इंदौरवासियों के लिए एक तोहफा है और मेट्रो सेवा को लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।
पीएम मोदी भोपाल से करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
31 मई को प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में होंगे, जहां वे देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला-केंद्रित कार्यक्रम ‘महिला सशक्तिकरण महासमागम’ में भाग लेंगे। इस अवसर पर ही वे इंदौर मेट्रो का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
‘मां अहिल्या टर्मिनल’ स्टेशन का ऐलान
इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि इंदौर मेट्रो का गांधीनगर स्टेशन अब ‘मां अहिल्या टर्मिनल’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर हम यह नामकरण कर रहे हैं। यह हमारी ओर से मां अहिल्याबाई के प्रति श्रद्धांजलि और कृतज्ञता है।”
सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का होगा उद्घाटन
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर लंबा खंड येलो लाइन का हिस्सा है, जिसमें निम्नलिखित स्टेशन शामिल हैं
मां अहिल्या टर्मिनल (पूर्व में गांधी नगर स्टेशन)
सुपर कॉरिडोर-6 स्टेशन
सुपर कॉरिडोर-5 स्टेशन
सुपर कॉरिडोर-4 स्टेशन
सुपर कॉरिडोर-3 स्टेशन
मेट्रो विस्तार पर क्या बोले मंत्री?
मेट्रो के भविष्य विस्तार को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि मेरा मानना है कि शहर के अन्य हिस्सों में मेट्रो सेवाओं के विस्तार में करीब छह महीने लगेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी तरह से इंदौर शहर को कवर करेगी।” यह परियोजना न केवल शहर के यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मददगार होगी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines