Kailash Vijayvargiya News: शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया गया। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में अलग-अलग विभागों के 14 दल परेड में शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुसार स्टेट लेवल, जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुए। जिला स्तर पर भी विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।
पुलिस, होमगार्ड्स, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। जनपद और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम हुए। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश भी पढ़ा।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) में महानिरीक्षक बीएस रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की कि शहर में लोक परिवहन तंत्र को मजबूत करने के लिए करीब 11.50 किलोमीटर लम्बे बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) गलियारे पर दौड़ने वाली बसों के मार्ग (फीडर रूट) में सात किलोमीटर का इजाफा किया जाएगा।
अधिकारियों ने साफ किया कि शहर में कोई नया निर्माण करके बीआरटीएस गलियारे की लम्बाई नहीं बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बीआरटीएस गलियारे पर 59 लोक परिवहन बसें चलाई जाती हैं, जिनके जरिए हर रोज करीब 55,000 लोग सफर करते हैं।
डिविजनल कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले संभागायुक्त ने रेसीडेंसी क्लब पर ध्वजारोहण किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव का MP की जनता को खास संदेश, जानिये क्या बोले?
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines