Indore Crime News: एमपी के इंदौर स्थित द्वारकापुरी में एक पति ने अपनी पत्नी को शादी के 25 दिन बाद ही दिल कंपा देने वाली यातनाएं दी हैं। जिसे सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पति ने शादी के बाद पत्नी की साड़ी से उसकी पीठ जला दी। इतना ही नहीं पति ने उसके बाल भी काट दिए। जानकारी के अनुसार पति ये सब काम पत्नी को बेहोश करके करता था। वह उसे नींद की गोलियां भी देता था।
पीड़िता का नाम अंजली है और उसने पति सुजीत लोधी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी जानकारी में अंजलि ने बताया कि उसका पति बहुत ही गुस्सैल है और उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं अंजली ने यह बात अपने मामा को भी बताई थी। इसके बाद उसने मामा को ससुराल भी बुलाया था।
पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल
अंजलि के मामा जब ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अंजली के बाल कटे हुए थे। वहीं उसकी पीठ भी जली हुई थी। इसके बाद अंजलि के मामा उसे लेकर जाने लगे तो ससुरालियों ने धमकी दी कि यहां फिर कभी मत आना। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने पति को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में उसके पति ने नींद की गोली दी। इसके बाद उसके बाल काट दिए। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ेंः कमीना पति…’ AI से बनाए पत्नी की सहेलियों के अश्लील फोटो, धमकी देकर किया ब्लैकमेल
ये भी पढ़ेंः असम में मुर्गे के चक्कर में 3 लोगों ने गंवाई जान, पड़ोसी और दो भाइयों के कुएं में मिले शव
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
6 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
7 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
7 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines