Gwalior Chambal Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। वैसे तो प्रदेश के सभी अंचलों पर राजनीति दलों का फोकस है। लेकिन ग्वालियर-चंबल मध्य प्रदेश की सियासत का केंद्र बनता जा रहा है। जिससे यहां सियासी घमासान तेज हो गया है। सीएम शिवराज के लगातार चुनावी दौरे के साथ ही आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी ग्वालियर में बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं, तो अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस को अंचल में मजबूती देने 21 जुलाई को ग्वालियर आ रही हैं।
प्रियंका की सभा में 1 लाख लोगों को जुटने का दावा
ग्वालियर चंबल में शिवराज और केजरीवाल के मेगा शो के बाद अब प्रियंका गांधी भी एक बड़ी सभा करने वाली है, कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी की सभा में एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। लेकिन इस सभा को सफल बनाने हुई बड़ी बैठक की अंदरखाने की तस्वीर ने सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, दरअसल प्रियंका की सभा को लेकर बीती 7 जुलाई को ग्वालियर के कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक लाखन सिंह यादव ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ही एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया की मौजूदगी में पार्टी को बीजेपी और आम आदमी पार्टी से सीख लेने की नसीहत दी है। वहीं डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने भी लाखन सिंह की सीख से सहमति जताई।
बीजेपी कस रही तंज
कांग्रेस द्वारा बीजेपी और आप से सीख लेने वाली तस्वीर पर अब बीजेपी जमकर चुटकी ली रही है। शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि नकल से भी कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है, वही मंत्री ओपीएस भदौरिया ने प्रियंका की सभा में भीड़ जुटाने पर तंज कसते हुए कहा कि ग्वालियर चम्बल अंचल की परंपरा रही है, यहां मेहमानों का स्वागत किया जाता है। लेकिन चुनाव के वक्त ही जब इन्हें अंचल की याद आती है,तो ये दुर्भाग्य की बात है। जनता आज बहुत समझदार है। दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता आज भीड़ जुटाने मशक्कत कर रहे है, इससे साबित होता है कि अब कांग्रेस की 2023 में भी विदाई होने वाली है।
कांग्रेस ने किया पलटवार
बीजेपी के तंज पर कांग्रेस भी बैकफुट से बयान दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी डरी और सहमी हुई है इसलिए बीजेपी स्तरहीन बातें कर रही है कांग्रेस के साथ पूरी जनता और जनमानस है आज भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है, आगामी 21 जुलाई को जो प्रियंका गांधी का दौरा होगा उसमें डेढ़ से 2 लाख लोग आएंगे, सभा में मौजूद भीड़ सरकारी बसों और सरकारी अधिकारी और पैसों से लाए हुए लोग नहीं होंगे, सभा को सुनने आने वाले लोग कांग्रेस को पसंद करने वाले होंगे।
21 जुलाई को है प्रियंका गांधी की सभा
बता दें कि कांग्रेस के लिए प्रियंका की 21 जुलाई को होने वाली सभा किसी शाख से कम नहीं है जिसके पीछे मुख्य वजह है कि, 2018 में कांग्रेस ने 34 में से 26 सींटें जीती थी। 2020 में सिंधिया की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी, उप चुनाव के बाद ग्वालियर चंबल की 34 सीटों पर BJP और कांग्रेस 17- 17 पर काबिज हो गई है। 2023 में MP में सरकार बनाने में ग्वालियर चंबल की अहम भूमिका रहेगी, यही वजह है कि कांग्रेस और BJP दोनों ही ग्वालियर चंबल में जोर लगा रही है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines