Gwalior Assembly Seat: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है, यही वजह है कि ग्वालियर विधानसभा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया सर्मथक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी नेता मैदान में आकर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। जिससे यह सीट चुनाव से पहले ही दिलचस्प बनते जा रही है।
ग्वालियर विधानसभा सीट पर ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस में दावेदारों की फौज टूट पड़ी हो। कांग्रेस में टिकट के तलबगार कहीं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं जनहित के मुद्दों को लेकर ऊर्जा मंत्री के बंगले को घेर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास लड़ने योग्य नेताओं की भरमार है, यही वजह है कि एक सीट पर कई दावेदार सामने आ रहे हैं। वही ऊर्जा मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव के वक्त ही निकलते हैं। वो तो 24 घंटे जनता के दुख दर्द में साथ खड़ें हैं।
कांग्रेस में एक दर्जन से ज्यादा दावेदार
ग्वालियर विधानसभा सीट के लिए एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने टिकट के लिए मैदान संभाल लिया है। ग्वालियर विधानसभा में रहने वालों के साथ ही दूसरी विधानसभा के रहने वाले कांग्रेसी भी ग्वालियर सीट पर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। टिकट के लिए जुगत लगाने में जुटे कांग्रेसी इलाके में जन समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन और जनता के बीच सीधे पहुंच दावेदारी दिखा रहे हैं। जिनमें ये नेता दावेदारी कर रहे हैं।
- सुनील शर्मा
- योगेंद्र सिंह तोमर
- अशोक सिंह तोमर
- मितेंद्र दर्शन सिंह
- सौरभ सिंह तोमर, सहित 10 नेता मैदान में जुटे हैं।
तीन चुनाव जीत चुके हैं प्रद्युम्न सिंह तोमर
एक नजर इस सीट पर डाले तो सन 1977 से लेकर 2018 विधानसभा चुनाव और एक उपचुनाव 2020 को मिलाकर अभी तक 7 बार ग्वालियर विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा रहा है, वही 4 बार ही CONG को जीत मिल सकी है। प्रद्युम्न सिंह तोमर इस सीट से तीन चुनाव जीत चुके हैं। वह 2008, 2013, 2018 विधानसभा चुनाव और 2020 उपचुनाव लड़ चुके हैं। जिनमें से 3 बार जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें सिर्फ 2013 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, उन्हें BJP के कद्दावर नेता जयभान सिंह पवैया ने हराया था। लेकिन अब प्रद्युमन सिंह तोमर खुद BJP में है। ऐसे में वे खुद को पहले से ज्यादा मजबूत बता रहे हैं।
ग्वालियर विधानसभा सीट पर बीजेपी के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस इस बार आर-पार के मूड में आ गई है यही वजह है कि कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा नेता यहां से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं सभी का दावा है कि इस बार सीट कांग्रेस के खाते में आएगी। लेकिन जो आंकड़े बयां कर रहे हैं, उन्हें देख BJP को भी कमतर आंका नहीं जा सकता है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines