Global Investors Summit: राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने समिट की शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश-विदेश के उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश को व्यावसायिक रूप से मजबूत करने को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा की।
सीएम मोहन यादव ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन नादिर गोदरेज, पतंजलि आयुर्वेद के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण, अरविंद मिल्स के वाइस चेयरमैन कुलीन लाल भाई, टोरेंट पावर के डायरेक्टर जिगिश मेहता, एनटीपीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इसके साथ ही अरविंद ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट अरविंद डी त्रिवेदी और ग्रुप हेड डॉ. परम शाह से भी एमपी में इन्वेस्ट को लेकर वन-टू-वन चर्चा की।
इसके अलावा सीएम मोहन ने आदित्य बिड़ला समूह के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसमें निवेश के विस्तार, औद्योगिक विकास और व्यावसायिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा हिंडाल्को के एमडी सतीश पई, ग्रासिम के एमडी एचके अग्रवाल और एस्सेल माइनिंग के एमडी थॉमस चेरियन के साथ भी बैठक कर निवेश पर विचार-विमर्श किया।
67 उद्योगपतियों के साथ होनी है चर्चा
भारत के साथ रूस, इटली, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, मोल्दोवा, जिंबॉब्वे, उज़्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, थाईलैंड, मलेशिया, कनाडा समेत कई विदेशी देशों के उद्योगपतियों के साथ निवेश को लेकर चर्चा होनी है।
ये भी पढ़ें- GIS 2025 MP: जापान से मध्य प्रदेश में निवेश के खुलेंगे नए द्वार, भोपाल में हुआ क्रॉस कंट्री सेशन
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
18 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
20 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
22 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
23 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines