Morena News: मुरैना में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के धनेला गांव में बनी फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए हैं। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव सेफ्टी टैंक में से हुआ है। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
सेफ्टी टैंक से अचानक हुआ गैस रिसाव
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखी सेफ्टी टैंक से अचानक से गैस रिसाव होने लगा, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि जो गैस की सीधी जद में आए उनकी मौत हो गई, जबकि कई दूसरे मजदरों को भी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जबकि प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे, जिसके बाद सभी मजदूरों को तत्काल फैक्ट्री से बाहर निकाला गया और फैक्ट्री खाली कराई गई। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की जांच भी जा रही है।
मरने वालों में तीन सगे भाई
बताया जा रहा है कि जिन पांच मजदूरों की मौत हुई है, जिनमें तीन सगे भाई थे, जो टिकटोली गांव के रहने वाले थे। जैसे ही यह जानकारी गांव में पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल घटना की जांच की बात कही जा रही है।
ये भी देखें: रक्षाबंधन पर CM Shivraj ने दी बधाई…Tweet कर सीएम शिवराज ने जारी किया video
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
16 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines