भोपाल : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में नतीजों का ऊंट किस करवट बैठेगा? इस वाल का जवाब तो 3 दिसंबर की मतगणना ही तय करेगी, लेकिन इससे पहले विभिन्न राजनैतिक विश्लेषकों की तरफ से किए गए सर्वे (Exit Polls) में मध्य प्रदेश में एक बार फिर शिव का राज ही आता साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, ‘कांटे की टक्कर-कांटे की टक्कर, लाडली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिए। कोई कांटा बचा ही नहीं’। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीती 17 नवंबर को विधानसभा की सभी 230 सीटों पर 73.69 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए 2,533 उम्मीदवारों के भाग्य पर मुहर लगा दी थी। चुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा और दोनों ही आशावादी हैं। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद साफ हो जाएगा कि इस बार मध्य प्रदेश में कौन सी पार्टी की सरकार बनेगी। इससे पहले न्यूज 24-टुडेज चाणक्या समेत अलग-अलग राजनैतिक विश्लेषक एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश में बीजेपी को बहुमत का अनुमान लगाया गया है।
मध्य प्रदेश के अलावा किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, Exit Poll Results 2023 की इस रिपोर्ट में जानें
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल में बीजेपी को मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटों में से 151 सीटें तो कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस अनुमान के अनुसार यहां अन्य पार्टियों को पांच सीट ही मिलेंगी। वोट शेयर की बात करें तो प्रदेश के 54 फीसदी ब्राह्मणों ने बीजेपी को वोट किया है। वहीं, 28 फीसदी ब्राह्मणों ने कांग्रेस को वोट किया है। इसके अलावा 47 फीसदी राजपूतों ने बीजेपी, 38 फीसदी राजपूतों ने कांग्रेस को वोट किया है। एससी में 45 फीसदी ने बीजेपी, 41 फीसदी कांग्रेस को वोट किया। इसी तरह एसटी की बात करें तो 46 फीसदी ने बीजेपी, 39 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। मुस्लिमों को 8 फीसदी वोट बीजेपी को पड़े तो 84 फीसदी वोट कांग्रेस को पड़े हैं। ओबीसी में 47 फीसदी वोट बीजेपी को और 31 फीसदी वोट कांग्रेस को दिए हैं।
एग्जिट पोल के बाद पूरे हौसले में नजर आए शिवराज
उधर, एग्जिट पोल के बाद अब जबकि विभिन्न राजनेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो चुका है तो इसी बीच मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने जो कहा था, वह पूरा होगा। 3 तारीख को आप देखेंगे कि प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस बात में कोई संदेह नहीं है। लोग भले ही कांटे की टक्कर की बात रहे हों, पर कहीं कोई कांटे फांटे की टक्कर नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है लाडली बहनों ने सब कांटे निकाल दिए। जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला’।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines