हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंचेगी बिजली, टेलीविजन मोबाइल का हो सकेगा उपयोग

विज्ञापन
Naxalite affected villages of Balaghat

MP News: मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है। जिससे यहां के कई गांवों में मूलभूत समस्याओं का आभाव देखने को मिलता है। लेकिन अब इन गांवों की तस्वीर भी बदल रही है। बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित जिलों में बिजली पहुंचाई जा रही है, ताकि यहां के लोगों को भी सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

गांवों में पहुंचाई जा रही बिजली

बालाघाट जिले के लांजी तहसील के नक्सल प्रभावित ग्रामों में बिजली पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया है। इस कड़ी में बैगा जनजातीय बहुल गांव देवरबेली से सत्तीझोड़ी तक बिजली लाइन तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। जल्द ही यह गांव बिजली से रोशन नजर आएगा।

घने जंगलों के बीच बसे हैं गांव

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने देवरबेली से सत्तीझोड़ी और सत्तीझोड़ी से नल्लेझरी तक 11 के.व्ही. की विद्युत लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया है। साथ ही बिरसा विकासखण्‍ड में भूतना पंचायत के ग्राम गोरखपुर से कुदान तक और ग्राम चिचरूंगपुर से गुदमा तक भी 11 के.व्ही. की लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बालाघाट के जिन ग्रामों में बिजली पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है, वे घने जंगलों के बीच में हैं और इनमें अधिकांश आबादी विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा की है। लेकिन अब यह गांव भी रोशन होंगे।

विज्ञापन

खास बात यह है कि बिजली पहुंचने से ग्रामीण जन-संचार के आधुनिक साधन मोबाइल, रेडियो, टेलीविजन का उपयोग अब यहां के ग्रामीण लोग आसानी से कर सकेंगे। बता दें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर होने की वजह से यह इलाका नक्सल प्रभावित रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola