Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले की बाग नगर में पुलिस ने लूट के पकड़े गए आरोपियों का जुलूस निकालकर कुक्षी न्यायालय में पेश किया। बता दें, नगर के किराना व्यापारी संजय भावसार के यहां 11 लाख रुपए की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई थी। उसके बाद इन आरोपियों को बाग पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चौहान, एसडीओपी सुनील गुप्ता और धार क्राइम ब्रांच ने मिलकर पकड़ा था। इसके अलावा चोरों के पास से नकद नौ लाख रुपए सहित चोरी हुए आभूषणों को भी जब्त किया।
पुलिस ने निकाला सार्वजनिक जुलूस
पुलिस ने इन लुटेरों का जुलूस सार्वजनिक रूप से निकाला तो साप्ताहिक बाजार होने से देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। धार एसपी मनोज कुमार सिंह पहले ही कह चुके थे कि पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों को बिल्कुल बक्सा नहीं जाएगा।
क्या था मामला?
आपको बता दें, धार जिले के बाग थाना अंतर्गत बीती 16-17 फरवरी की रात में किराना व्यापारी संजय भावसार के घर पर उनकी बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगदी और आभूषण की सनसनीखेज डकैती का मामला सामने आया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में चोरों की गैंग को लेकर खौफ का माहौल देखा जा रहा था। वहीं, घटना के बाद धार जिला पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर इस घटना को खुद के लिए चुनौती बताते हुए जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक बाग पुलिस का पहुंचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। क्योंकि इन शातिर चोरों ने लाखों की डकैती डालने के बाद कोई भी सुराग नहीं छोड़ा था। इसके साथ ही, घटना के बाद से उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए थे, जिससे पुलिस को उनकी लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा था।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहे युवक की हत्या; पिता के सामने बेटे को चाकुओं से गोदा
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines