मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने उमंग सिंघार को समन भेजा है। कोर्ट ने उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल की याचिका को लेकर समन जारी किया है। मालूम हो कि उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल ने घरेलू हिंसा को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। प्रतिमा मुद्गल ने अपनी याचिका में उमंग सिंघार से खुद की जान को खतरा बताया था।
प्रतिमा मुद्गल के आरोप
इसके अलावा, प्रतिमा मुद्गल ने अपनी याचिका में उमंग सिंघार द्वारा लगातार धमकी भरे फोन करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने उमंग सिंघार के आईपीएस रिश्तेदार से भी खुद को खतरा बताया है। प्रतिमा मुद्गल का आरोप है कि उससे शादी के पहले भी उमंग सिंघार 3 शादियां कर चुके थे और उन्होंने अपनी पहले की शादियों के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया था।
हाई कोर्ट ने रद्द किया था रेप केस
पत्नी को प्रताड़ना और रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। मालूम हो कि सिंघार के खिलाफ साल 2022 में धार के नॉगांव थाने में रेप की FIR दर्ज करवाई गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था। जबलपुर हाई कोर्ट ने रेप केस रद्द करते हुए उमंग सिंघार को राहत दी थी।
SC में क्रिमिनल SLP दायर
इसके पहले पीड़िता प्रतिमा पिंकी मुद्गल ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल एसएलपी दायर की थी। क्रिमिनल एसएलपी में उमंग सिंघार पर कथित दूसरी पत्नी को थर्ड डिग्री टॉर्चर और जान से मारने की कोशिश का आरोप था। वहीं, उमंग सिंघार के तत्कालीन आईपीएस रिश्तेदार पर केस को कमजोर करने का आरोप लगाया गया था। इस एसएलपी में उमंग सिंघार की तीसरी पत्नी के केस को फिर से रिओपन करने की मांग की गई। एसएलपी में कथित तीसरी पत्नी सोनिया भारद्वाज की हत्या को आत्महत्या बताने का भी आरोप लगाया गया है। प्रतिमा मुद्गल ने अपनी SLP में खुद को भी प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines