हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM शिवराज नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए किस वजह से लिया यह फैसला

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan will not celebrate his birthday

CM Shivraj: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन 5 मार्च को रहता है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने की बात कही है। खास बात यह है कि सीएम शिवराज ने लोगों से अपने जन्मदिन को लेकर एक खास अपील की है, जिसके लिए उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

पौधा लगाने की अपील

बता दें कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर जगह-जगह कई कार्यक्रम होते हैं। लेकिन सीएम शिवराज ने वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा कि ‘व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।’

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर लोगों से होर्डिंग, बेनर पोस्टर भी नहीं लगाने की अपील की है। सीएम ने कहा कि अगर आप मुझे प्यार करते हैं तो जरूरतमंदो की मदद जरूर करेंगे, क्योंकि आपकी तरफ से मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। बता दें कि पिछले साल भी सीएम शिवराज ने कोविड की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना की होगी शुरुआत

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन पर प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करेंगे। जिसके लिए राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में एक बड़ा आयोजन किया गया है। राज्य में इसी दिन लाडली बहना योजना की शुरुआत होगी। ये सीएम शिवराज की सबसे महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश की बेटियों को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के लिए बजट में भी राशि का प्रावधान कर दिया गया है। चुनावी साल में शिवराज सरकार की यह सबसे अहम योजना मानी जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola