MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कई नेता मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने कहा कि ‘महापुरूषों की प्रतिमाएं हमारा मार्गदर्शन और पथप्रदर्शन करती हैं।
बाबा साहब ने जागरुक बनाया
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हमें यही याद दिलाएगी कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान के प्रावधानों के परिणामस्वरूप ही हम जनता के प्रतिनिधि के रूप विधायक और मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। बाबा साहेब के उदघोष ‘शिक्षित बनो-संगठित रहो- संघर्ष करो’ ने हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने में समर्थ बनाया। बाबा साहेब कुछ लोगों के नहीं सभी देशवासियों के श्रद्धा के केंद्र हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सामाजिक न्याय के प्रणेता तथा दलित, शोषित, पीड़ितों को उनके अधिकार दिलवाने का मार्ग प्रशस्त करने वाले श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर को मानने के साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करना आवश्यक है। उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें उस दिशा में प्रतिदिन का कार्य करने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास करने का संकल्प लेना होगा।
अंबेडकर स्मारक बन रहा है
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘प्रदेश का सौभाग्य है कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म महू में हुआ, जिसका नामकरण उन्हीं के नाम पर किया गया है। राज्य सरकार द्वारा महू में डॉ अम्बेडकर का स्मारक निर्मित कराया गया था। अब सेना से भूमि मिल जाने से महू आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।’ बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
5 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
22 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines