MP News: चुनावी साल में शिवराज सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। बताया जा रहा है कि मई में प्रदेश सरकार कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। हालांकि अब तक इसका ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही सरकार इसकी घोषणा करेगी।
साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
अगर शिवराज सरकार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाती है तो प्रदेश के साढ़े 7 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि की है, ऐसे में राज्य सरकार भी 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।
42 प्रतिशत हो सकता है महंगाई भत्ता
फिलहाल मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 42 प्रतिशत यानि केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर किया जा सकता है। हालांकि पेंशनरों को महंगाई राहत वृद्धि के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
बता दें कि पिछली बार प्रदेश सरकार ने जनवरी में बढ़ाया था कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, तब भी सरकार ने 4 प्रतिशत भत्ता बढ़ाया था, जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया था। लेकिन सरकार अगर 4 प्रतिशत की वृद्धि और करती है तो फिर महंगाई भत्ता बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines