MP News: 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पीएम एक दिन में ही प्रदेश के दो जिलों का दौरा करेंगे। पीएम पहले भोपाल आएंगे। इसके बाद वह शहडोल जाएंगे। ऐसे में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। सीएम शिवराज ने भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।
कार्यक्रम में कोई चूक न हो
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल और शहडोल में होने वाले कार्यक्रमों में कोई चूक न हो। कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और उत्साहजनक हों। सीएम ने शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर से भी बातचीत कर उन्हें तैयारियों के निर्देश दिए हैं।’
पीएम मोदी का दौरा अहम
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा बेहद अहम हैं। वे यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग कर ली जाए। कार्यक्रम से संबंधित हर व्यवस्था की पहले से बेहतर तैयारी कर लें। प्रधानमंत्री के आगमन की व्यवस्था के संबंध में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें।’
जनजातीय संस्कृति की झलक दिखेगी
सीएम ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन भोपाल से शहडोल जायेंगे और जिले में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दे। शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी दी।’ बता दें कि आदिवासी वोटर्स के लिहाज से पीएम मोदी का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पीएम आदिवासी परिवार के साथ भोजन भी करेंगे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
18 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines