MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने प्रदेश के 55वें जिले की घोषणा की है। छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील प्रदेश का नया जिला बनेगा। जिसमें पांढुर्णा समेत तीन तहसीले शामिल होंगी। इससे पहले सीएम शिवराज नागादा और पिछोर को भी जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। जबकि 15 अगस्त को प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ गया है।
पांढुर्णा में होगी तीन तहसीलें
महाराष्ट्र बॉर्डर से लगी छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील प्रदेश का 55वां जिला बनेगा। जिसमें सौंसर और नांदनवाडी तहसील शामिल होगी। इसके अलावा जिले में दो विधानसभा आएंगी, जिसमें पांढुर्णा और सौंसर शामिल रहेगी। फिलहाल इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में चुनावी साल में नया जिला बनाने का ऐलान सीएम शिवराज का बड़ा दांव माना जा रहा है।
बता दें कि पांढुर्णा को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इस बात का अंदाजा पहले से ही लगाया जा रहा था कि सीएम शिवराज छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर नए जिले का ऐलान कर सकते हैं। उनके इस ऐलान से छिंदवाड़ा जिले के सियासी समीकरण भी बदलेंगे। दरअसल, छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ों में शामिल रहा है। ऐसे में इस फैसले का असर जिले की राजनीति पर क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।
श्री हनुमान लोक की रखी आधारशिला
इसके अलावा सीएम शिवराज ने छिंदवाड़ा में श्री हनुमान लोक की आधारशिला भी रखी है। जहां छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध जाम सांवली हनुमान मंदिर में ही 314 करोड़ रुपए की लागत से श्री हनुमान लोक का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि यह छिंदवाड़ा का सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। जहां भक्तों की भारी भीड़ जुटती है।
ये भी देखें: MP Cabinet Expansion : एमपी चुनाव से पहले इन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह !
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
9 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
10 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
10 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines