हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CM मोहन यादव ने छात्रों को दिया विकास का मूल मंत्र, इंदौर की यूनिवर्सिटी में बोले; 'यही समय है - सही समय है'

CM Mohan Yadav Mantra Development to Students: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को विकास का मूल मंत्र दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यही समय है – सही समय है’।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Mantra Development to Students: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन इंदौर में सिबायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की और उपाधि पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी। इस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज इन छात्रों का भले ही किताबी ज्ञान पूरा हुआ हो गया हो। लेकिन दीक्षांत के बाद इन लोगों की सेल्फ स्टडी, मनन और आत्म चिंतन पूरी तरह से जारी रहनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विकास का मूल मंत्र दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यही समय है – सही समय है’।

इजराइल का उदाहरण

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज के बदलते दौर में भारत में कई उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश की नई पीढ़ी को तकनीकी रूप से दक्ष बनना होगा। इससे देश का विकास और समग्र मानव समाज के कल्याण होगा। इस दौरान उन्होंने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि टेक्निकल नॉलेज के दम पर ही इजराइल ने अनेक चुनौतियों को पार किया है। इजराइल की तरह ही भारत को भी अपनी क्षमता और टेक्निकल दक्षता को टॉप पर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों की दीक्षा भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के विकास के लिए गुजरात से प्रेरणा लेते हैं CM मोहन यादव; इंदौर से BRTS हटाने की तैयारी शुरू

सिम्बायोसिस ग्रुप का योगदान

सीएम मोहन यादव ने बताया कि यूनिवर्सिटी एजुकेशन के सेक्टर में सिम्बायोसिस ग्रुप ने टेक्निकल दक्षता और टेक्निकल सेक्टर को बहुत आगे बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी को इस महत्वपूर्ण शिखर तक पहुंचाने में प्रो. चांसलर डॉ. स्वाति मजूमदार का खास योगदान है। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने डॉ. स्वाति मजूमदार की सराहना भी की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने अमेरिका को छोड़कर भारत में शिक्षा को अपना जीवन समर्पित किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें