CM Mohan Yadav Big Statement on Education Plan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में शिक्षा को बढ़ाने के लिए मंगलवार को स्टेट लेवल पर ‘स्कूल चलें हम अभियान 2024’ की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत सीएम मोहन यादव ने भोपाल के एक सरकारी स्कूल से की है। प्रदेश की राजधानी के अलावा यह अभियान प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में भी शुरू किया गया है। इस अभियान के सभी स्कूलों में ‘प्रवेशोत्सव’ का आयोजन किया गया। स्कूल छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के हिसाब से मध्य प्रदेश में स्कूलों में शिक्षा का प्लान बनेगा।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में छात्रों से वादा किया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाएं पहले से ज्यादा दुरुस्त की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्कूल की सभी व्यवस्थाओं में अमूल चूक परिवर्तन हो रहा है। सीएम मोहन ने बताया कि मोदी जी के हिसाब से मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा का प्लान बनाया जाएगा। स्कूल में ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन ने छोटे बच्चों को मंच पर बुलाया और उन्हें तिलक लगाकर उनका स्कूल में स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश के 16 शहरों में 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने क्या कहा
इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री विजय शाह पहुंचे। मंत्री विजय शाह ने अपने संबोधन में बताया कि कुछ समय के लिए वह भी स्कूल शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने ये आदेश निकाला था कि हर सरकारी, प्रायवेट स्कूल में झंडावंदन होगा। जन गण मन होगा। लेकिन उस आदेश में थोड़ी सी कमी रह गई थी। वह आदेश छठवीं से 12वीं तक के विद्यालयों के लिए था। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि वह इस आदेश को लागू कर दें।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
20 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines