MP Assembly Election: विधानसभा के चुनाव में सभी पार्टियां एक- दूसरे पर जुबानी हमला करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में राहुल गांधी चुनाव के समय में अकबर, बाबर, ओरंगजेब के मंदिर छुप-छुप के जाते है, जहां जाने में बाबर का कोई कंप्लेंट नही होगी। लेकिन राम मंदिर जाने से तो बाबर लोग गरम हो जायेंगे। वहीं उन्होने कहा हमास की प्रधानमंत्री ने कड़ी निन्दा की है, लेकिन राहुल गांधी ने कभी निंदा नहीं की। यदि राहुल गांधी हमास के बारें में बोलेंगे, तो भारत के हमास से रिश्ते खराब हो जाएंगे।
हिमंत बिस्वा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है, सीएम बिस्वा का यह बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा के चुनाव में अब श्री राम के बाद बाबर, अकबर और औरंगजेब की एंट्री भी होती दिखाई दे रही है। खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि “क्या राहुल गांधी राम लाल के मंदिर जाते हैं? वह नहीं जाते हैं। अभी चुनाव है, इसीलिए वह छुप-छुपकर मंदिर जाते हैं और ऐसे मंदिर जाते हैं, जहां जाने से बाबर वाले में खराबी ना आए। राहुल गांधी को डर है, कि राम लला के मंदिर जाने से बाबर वाले गर्म हो जाएंगे। अब चुनाव के समय अपने आप को हनुमान भक्त कहते हैं।
हमास को लेकर दिया बयान
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हमास को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने हमास के हमले की कड़ी निंदा की थी, लेकिन राहुल गांधी ने हमास का विरोध नहीं किया, क्योंकि उन्हें डर था कि इजराइल के हमास का विरोध करने पर भारत के हमास वाले बुरा मान जाएंगे। बता दें, कि सीएम सरमा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
8 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines