भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिेपोर्टः एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के बेहतर सुधार के मकसद से शुरू किए गए सीएम राइज स्कूल में नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो भोपाल के जहांगीराबाद में बने एमपी के पहले मॉडल सीएम राइज रशीदिया स्कूल का है, वीडियो में टीचर क्लास रूम में नमाज पढ़ती नजर आ रही हैं। नमाज़ से पहले बच्चों को क्लास से बाहर निकाला गया।
प्रियंक कानूनगो बोले- लेंगे संज्ञान
इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि क्लास में धार्मिक गतिविधि करना कानूनन गलत है। अगर ऐसा हो रहा है, तो हम संज्ञान लेंगे। नोटिस भेजेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बच्चों की पढ़ाई के मूल कार्य रोक कर स्कूलों में इस प्रकार की गतिविधि नहीं करना चाहिए, आयोग द्वारा संज्ञान ले कर सम्बंधित अधिकारियों को नोटिस प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदू संगठनों से जताया विरोध
दूसरी तरफ हिंदू संगठनों ने भी स्कूल में नमाज पर आपत्ति जताई है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में नमाज पढ़ना सरासर गलत है अगर ऐसा है तो संस्कृति बचाओ मंच मध्य प्रदेश के हर एक सरकारी स्कूल में हनुमान चालीसा का पाठ करवाएगा।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
6 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
19 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
22 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines