रेलवे की ओर से बार-बार चेतावनी दी जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना बेहद खतरनाक हो सकता है। यात्रियों को ऐसा करने से मना किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हैं और अपनी जान जोखिम में डालते हैं। मध्य प्रदेश से ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
क्या है घटना?
जब एक ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रवाना हो रही थी, तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया। वह ट्रेन के नीचे आने ही वाला था कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सतर्कता दिखाते हुए उसे खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही लोको-पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे यात्री की जान बच गई।
कब और कैसे हुई घटना?
यह घटना 26 मई की रात लगभग 10:40 बजे की है, जब गाड़ी संख्या 12155, भोपाल एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी। उसी समय कपिल लीलानी (निवासी: विदिशा, उम्र: 45 वर्ष) नामक यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ता हुआ आया। जैसे ही उन्होंने ट्रेन के डिब्बे का हैंडल पकड़ने की कोशिश की, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पटरी पर गिर पड़े। वह घायल हो गए।
किसने बचाई जान?
वहां मौजूद एक व्यक्ति ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कपिल को चलती ट्रेन और पटरी के बीच से खींच लिया। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय ने सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे एक गंभीर हादसा टल गया।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन रुक गई, यात्री अपने पैरों पर खड़ा था और ट्रेन मैनेजर से बातचीत के बाद वह ट्रेन में चढ़ गया। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को साझा करते हुए कह रहे हैं कि इस घटना से सबक लें और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बिल्कुल न करें।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
48 mins ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 hr agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 hr agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
21 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines