Bhopal News: मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार कॉन्टैक्टर कपिल शर्मा हत्याकांड मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने 24 दिन बाद इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि कपिल शर्मा की हत्या दीपक साहू और उसके जीजा पप्पू ने मिलकर की थी। उन्होंने कपिल शर्मा को मारने की प्लानिंग एक वेब सीरीज देखकर बनाई थी। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
कपिल के गोदाम में काम करता था हत्यारा
इस मामले की जांच कर रहे हैं देहात एसपी प्रमोद सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा की हत्या दीपक साहू और उसके जीजा पप्पू ने वेब सीरीज देखकर की थी। दीपक साहू कॉन्टैक्टर कपिल शर्मा के गोदाम में करीब 5 साल से काम कर रहा था। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विवाद हुआ था। दीपक के कई बार कहने के बावजूद कपिल ने वेतन नहीं बढ़ाया, इससे दीपक काफी नाराज था। उसकी नाराजगी धीरे-धीरे नफरत में बदल गई।
वेब सीरीज देखकर बनाया हत्या का प्लान
इसके बाद दीपक साहू ने वेब सीरीज देखकर अपने जीजा के साथ मिलकर कपिल शर्मा को मारने की साजिश रची। योजना के अनुसार दीपक साहू ने वारदात वाले दिन कपिल के साथ पहले शराब पी, उसके बाद बातचीत के बहाने उसे सुनसान जगह ले जाया गया, जहां दीपक और उसके जीजा ने रस्सी से कपिल का गला कसा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सुनसान इलाके में कार में शव रख छोड़ दिया था, जो 6 जुलाई को मिला।
यह भी पढ़ें: Bhopal: ड्रग्स केस के आरोपी चाचा-भतीजा का बड़ा खुलासा, मोबाइल में मिले महिला शोषण के दर्जनों वीडियो
आरोपी पर रखा 10 हजार का इनाम
कपिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद ली। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 हजार के इनाम की भी घोषणा की थी। पुलिस को आरोपियों के पास से गले की चेन, लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर और 9 हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines