Bhopal News: भोपाल में सोमवार को कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। जवाहर चौक पर कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अगले 6 महीने में आपकी निष्ठा की परीक्षा होनी है।
स्पीच के बाद राजभवन का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रंगमहल के नजदीक बैरिकेड बनाकर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ दिया।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1635205841862160384?cxt=HHwWgMCzrZXDtbEtAAAA
पूर्व सीएम ने कमलनाथ ने किया संबोधित
प्रदर्शन से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि अगर जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झंडा 18 साल उठाया है, आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की बात है।
मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुखी किसान, व्यापारी परेशान घूम रहे हैं। आपको अपना सिर नहीं झुकाना, छाती ठोंक कर कहिए कि 15 महीने की सरकार में हमने क्या-क्या किया। 15 महीनों में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।
इन मुद्दों पर प्रदर्शन
कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति अपनाई है। इसके बाद से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ गई है। देश में बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, मर्डर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव-विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines