MP News Hindi: बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां चार लोग अपने जीवित (जिंदा) होने का सबूत देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। चारों रिश्ते में आपस में भाई हैं जिनकी पहचान जिले के नांगलवाड़ी निवासी जाकिर खान, रहमान खान, सादिक खान, रहमत खान के रूप में हुई है। सभी खुद को जिंदा साबित करने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
जमीन के लिए चचेरे भाइयों को किया मृत घोषित
दरअसल, पूरा मामला यह है कि उक्त चारों लोगों की पैतृक जमीन नांगलवाड़ी में है। उक्त भूमि पर कुल 11 लोगों का मालिकाना हक था जिसमें से 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनायत खान द्वारा उक्त जमीन को अपने नाम करा लिया गया। इसके लिए इनायत ने अपने चारों चचेरे भाई रहमत खान, जाकिर खान, सादिक खान और रहमान खान को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने चारों लोगों के कोई वारिस नहीं होना बताकर जमीन को अपने नाम कर लिया।
चार साल से परेशान हैं चारों भाई
मामला 2018 का है, वहीं जब इस बात की भनक उक्त चारों भाइयों को लगी जिसके पश्चात वह कई बार आवेदन और निवेदन करने शासकीय कार्यालय जा चुके हैं। अभी तक उक्त प्रकरण में कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। चारों लोग स्वयं को जिंदा घोषित करने की जद्दोजहद में लगे हैं।
नहीं हो रही कोई भी सुनवाई
जाकिर बताते हैं कि 2018 में हमको मृत घोषित कर हमारे ताऊ के लड़के इनायत खान ने जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम करवा लिया। उसके बाद से लगातार हम चारों भाई तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इनायत द्वारा धोखाधड़ी से 51 डिसमिल जमीन अपने नाम करवा ली, लेकिन हम जिंदा आदमी को देख कर भी अधिकारी जिंदा नहीं मान रहे हैं। इसके लिए हम पर्याप्त सबूत भी अधिकारियों को दे चुके हैं। फिर भी हम पिछले 4 सालों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines