AAP: मध्य प्रदेश में चुनावी मुकाबला अब तक कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही देखने को मिलता है। लेकिन साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। यानि इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी की सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने एमपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से हमने दिल्ली और पंजाब को बदला है, उसी तरह मध्य प्रदेश को भी बदलेंगे। केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आए थे, जहां दोनों नेताओं ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने 45 साल और बीजेपी ने 20 साल मध्य प्रदेश पर राज किया है। एमपी के लोगों ने दोनों को बराबर मौका दिया। लेकिन इन दोनों पार्टियों ने बराबरी से मध्य प्रदेश को लूटा है। केजरीवाल ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मामा को सब हटाने चाहते हैं, पिछली बार हटा भी दिया था, लेकिन यहां तो सरकारें खरीदकर बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि अब एक बार आप आम आदमी पार्टी को देकर देख लो। अगर काम न करूं, तो दूसरी बार वोट मांगने नहीं आऊंगा।’ केजरीवाल ने इस दौरान कई लोकलुभावन वादे भी किए हैं।
निकाय चुनाव के बाद बढ़ा फोकस
मध्य प्रदेश में 2017 में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद से ही आम आदमी पार्टी का मध्य प्रदेश में फोकस बढ़ गया है। सिंगरोली नगर निगम में आप पार्टी की मेयर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत हासिल की थी, जबकि प्रदेश में 51 पार्षदों को भी जीत मिली। इसके अलावा पंचायत चुनाव में जीते 118 सरपंच भी आम आदमी पार्टी समर्थक हैं। यही वजह है कि बीजेपी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिए हैं। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी आप पार्टी 220 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन उस वक्त केवल एक प्रत्याशी को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई थी।
आसान नहीं होगी डगर
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तीसरी पार्टी की एंट्री होगी, इससे पहले भी बसपा-सपा से लेकर कई बड़ी पार्टियां मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन किसी ने भी बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं किया है। क्योंकि मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का मजबूत केडर है। ऐसे में आप पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव की डर आसान नहीं होने वाली है। जबकि दिल्ली और पंजाब से मध्य प्रदेश की राजनीतिक जमावट भी काफी अलग है। ऐसे में मध्य प्रदेश में आप पार्टी कैसा प्रदर्शन करती है यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
दिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
21 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines