Amit Shah In Gwalior: कुमार गौरव की रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए बीजेपी ने कवायद तेज कर दी है। इस सिलसिले में 20 अगस्त यानी कल बीजेपी ने ‘वृहद प्रदेश कार्यसमिति’ की बैठक ग्वालियर में बुलाई है। गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में आगे चुनावी रणनीति की दिशा-दशा यानी चुनावी रोड मैप तय करेंगे।
1200 नेता होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के करीब 1200 नेताओं को इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। कुल बीस श्रेणी के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है। ये अपने आप में पहली बार अनोंखे तरह की बैठक बुलाई गई है। जिसमे प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण नेताओ को एक मंच पर अमित शाह ने बुलाया है, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिती के सदस्य, एमपी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद, विधायक, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्षों के साथ पार्टी संगठन के नेता और पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को भी बुलाया है।
भोपाल में रखा जाएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड
ये बैठक कल सुबह 10:30 बजे से अटल बिहारी वाजपेई सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में बुलाई गई है। बैठक में अमित शाह भी शामिल होंगे। जिसमें शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। ‘गरीब कल्याण महाअभियान’ कार्यक्रम के जरिए बीजेपी मध्यप्रदेश सरकार के 20 साल के कामकाज की रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखेगी। इसमें 15 महीने के कमलनाथ सरकार के कामकाज को छोड़कर बीजेपी सरकार के काम काज का पूरा लेखा जोखा होगा। इतना ही नहीं अपने रिपोर्ट कार्ड के जरिए बीजेपी दिग्विजय सिंह सरकार के दस साल के काम काज की तुलनात्मक जानकारी भी जनता के सामने रखेगी।
अमित शाह देंगे जीत का मंत्र
बृहद प्रदेश कार्यसमिति को कार्यक्रम में अंत में अमित शाह जीत का मंत्र भी देंगे। खास बात ये है कि बृहद कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर संभाग में रखी गई है, इसके पीछे की वजह ये है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन इस संभाग में रहा था। लिहाजा बीजेपी वहां अपने जड़ को मजबूत करने में लगी है। मध्यप्रदेश का चुनावी कमान संभालने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बीजेपी के इस कमजोर संभाग की ये पहली यात्रा होगी। मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने 150+ सीटों और 51 फीसदी वोट का लक्ष्य रखा है, जबकि प्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा है और बहुमत के आंकड़े के लिए किसी भी पार्टी को 116 सीटों की जरूरत होती है।
ये भी देखें: Jabalpur मानस भवन संगोष्ठी कार्यक्रम से CM Shivraj Sing
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
20 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines