Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर के भानपुरा स्थित शासकीय कॉलेज में छात्राओं के साथ एक शर्मनाक घटना घटित हुई है. यहां युवा उत्सव के दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री सहित कुछ छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने कपड़े बदल रही छात्राओं के फोटो वीडियो बनाए. इस मामले में छात्राओं ने प्राचार्य को शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक छात्र अभी भी फरार है. युवकों द्वारा छात्राओं के फोटो वीडियो बनाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
खिड़की से वीडिया बनाने का अरोप
मंगलवार को भानपुरा में स्थित शासकीय महाविद्यालय में चल रहे युवा उत्सव में एबीवीपी के नगर मंत्री सहित एबीवीपी के दो अन्य कार्यकर्ताओं पर कपड़े बदल रही छात्राओं के फोटो वीडियो बनाने के आरोप लगे है. बताया जा रहा है कि, ये लोग कपड़े बदल रही छात्राओं के कॉलेज के कक्ष क्रमांक 10 की उजालदानी में से अपने मोबाइल में फोटो और वीडियो बना रहे थे. इसकी भनक जब छात्राओं को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रभारी प्राचार्य को की. महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए. जिसमें युवकों द्वारा की जा रही संदिग्ध हरकते कैद हुई.
यह भी पढ़ें- MP में बड़ा हादसा! बाइक को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिरी कार, कई लोगों की गई जान
तीन आरोपी गिरफ्तार
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में यह दिखाई दे रहा है कि, एक युवक दूसरे युवक के कंधे पर खड़ा होकर मोबाइल से वीडियो फोटो लेता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके बाद प्रभारी प्राचार्य ने भानपुरा पुलिस को लिखित शिकायत की. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए छात्रों में एबीवीपी के नगर मंत्री उमेश जोशी, सह महाविद्यालय प्रमुख अजय गौड और एक कार्यकर्ता हिमांशु बैरागी शामिल है. जबकि एक अन्य कार्यकर्ता फिलहाल फरार है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पुलिस ने शांति भंग करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उपजेल गरोठ भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- एमपी पुलिस पर हमला, शराब पीने से रोका तो पुलिसकर्मियों से आरोपी बोले- ‘तुम हिंदू हो…’
संबंधित खबरें
लोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
58 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
3 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines