AAP Second List for MP-CG Election: इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) भी पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को AAP ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की।
‘आप’ की ओर से मध्य प्रदेश में आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस तरह आप ने कुल 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आप ने 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। AAP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए अब तक कुल 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं एमपी चुनावों के लिए भी आप ने पहले 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इस तरह यहां कुल 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है।
छत्तीसगढ़ में इन उम्मीदवारों को टिकट
छत्तीसगढ़ की लिस्ट के अनुसार, प्रतापपुर से राजाराम श्याम, सारंगढ़ से देव प्रकाश, खरसिया से विजय जयसवाल, कोटा से पंकज जेम्स, बिल्हा से जसबीर सिंह, बिलासपुर से डॉ. उज्जवला कराडे, मस्तूरी से धरम दास, रायपुर ग्रामीण से तरुण वैध, रायपुर वेस्ट से नंदन सिंह, अंतागढ़ से संत राम, केशकाल से जुगल किशोर और चित्रकूट से बोमादा राम को टिकट दिया गया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines